फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pradeep Kumar from Chamba tops the state; five teachers honored

Chamba News: चंबा के प्रदीप कुमार प्रदेश में अव्वल, पांच शिक्षक सम्मानित

Thu, 22 Oct 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 22 Oct 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Pradeep Kumar from Chamba tops the state; five teachers honored
युद्धवीर टंडन को ग्रोथ माइंडसेट अवार्ड, तीन अन्य शिक्षकों ने भी हासिल किए उड़ान पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में चंबा के पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने द टीचर ऐप के विमोचन एवं सम्मान समारोह में प्रदेश के 20 उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इनमें चंबा के प्रदीप कुमार ने उड़ान पुरस्कार में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक युद्धवीर टंडन को ग्रोथ माइंडसेट अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें द टीचर ऐप पर 80 से अधिक पाठ्यक्रम पूरे करने, सतत व्यावसायिक विकास, कक्षा शिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला।
विज्ञापन

उड़ान पुरस्कारों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला समलियाता, शिक्षा खंड बनीखेत के मुख्य शिक्षक प्रदीप कुमार प्रथम और इसी विद्यालय के जेबीटी विक्की तीसरे स्थान पर रहे। शिक्षा खंड सलूणी की राजकीय प्राथमिक पाठशाला गन्हेतरा के जेबीटी अश्वनी कुमार ने चौथा, जबकि राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला किहार के केंद्रीय मुख्य शिक्षक करनैल सिंह ने पांचवां स्थान हासिल किया। ये पुरस्कार द टीचर ऐप पर शैक्षणिक पाठ्यक्रम समय पर और अधिक संख्या में पूरा करने के लिए दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में युद्धवीर टंडन ने ऐप की विशेषताओं और शिक्षण-अधिगम में इसके उपयोग पर प्रस्तुति भी दी, जिसकी शिक्षा अधिकारियों ने सराहना की। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, उच्चतर शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह, उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रण चंबा उपमा शर्मा और विज्ञान पर्यवेक्षक गौरव वैद्य भी मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed