{"_id":"587663e24f1c1b1529baa6b0","slug":"ward-member-for-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनवाल पंचायत के वार्ड सदस्य को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनवाल पंचायत के वार्ड सदस्य को कारण बताओ नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
चुराह उपमंडल के ग्राम पंचायत सनवाल के वार्ड नंबर-2 (गुवाडी) के सदस्य दीनानाथ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत अधिकारी ने वार्ड सदस्य के खिलाफ की गई शिकायत की जांच के बाद जारी किया गया है। कारण बताओ नोटिस के मुताबिक यह जांच तीसा विकास खंड के पंचायत निरीक्षक ने 9 दिसंबर को की थी।
विज्ञापन
वार्ड सदस्य पर आरोप लगाए गए थे कि ग्राम पंचायत सनवाल की ओर से निर्मित जल संग्रहण टैंक के ऊपर निजी शौचालय बनाकर सिंचाई टैंक को शौचालय के गड्ढे के रूप में तबदील कर दिया। इससे वार्ड सदस्य ने निजी शौचालय को निर्मित करने के लिए टैंक को शौचालय के गड्ढे के रुप में बदल कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
इस जांच में वार्ड सदस्य को संलिप्त पाया गया है। वार्ड पंच को नोटिस जारी होने के 10 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। यदि तय अवधि में वार्ड सदस्य का कोई जवाब नहीं आएगा तो एक तरफा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला पंचायत अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि वार्ड पर लगे आरोपों के संबंध में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों में धांधली बर्दाश्त नहीं होगी। विभाग ऐसे मामलों में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएगा।