Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Waiting for a government bus on the Langera route for three days

Chamba News: तीन दिन से लंगेरा रूट पर सरकारी बस का इंतजार

Sat, 14 Nov 2026 09:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 14 Nov 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Waiting for a government bus on the Langera route for three days
एचआरटीसी की एकमात्र बस नहीं पहुंचने से यात्री परेशान, निजी वाहनों में सफर करना मजबूरी
विज्ञापन

नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को अधिक दिक्कत, निगम प्रबंधन से सेवा बहाल करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। चंबा-लंगेरा रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा लगातार तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाई है। रूट पर निगम की एकमात्र बस नहीं चलने से यात्रियों को रोजाना आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग बस स्टॉप पर घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन बस न पहुंचने पर उन्हें निजी वाहनों से सफर करना पड़ता है।

यात्री सुनील कुमार, राज कुमार, बलदेव कुमार, मदन शर्मा, अमर सिंह और हेम राज ने बताया कि लंगेरा रूट पर निगम की एक ही बस चलती है। पिछले तीन दिनों से इसके नहीं आने के कारण नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजमर्रा के काम से सफर करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकारी बस सेवा उपलब्ध न होने से लोगों को निजी वाहनों में अधिक किराया खर्च कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि लंगेरा रूट पर बस सेवा जल्द नियमित की जाए, ताकि लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से निजात मिल सके। उधर, अड्डा इंचार्ज सरदार मोहम्मद ने बताया कि किन्हीं कारणों के चलते बस रूट पर नहीं भेजी गई थी। जल्द ही बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed