फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vrinda and Reeva topped the baby show

Chamba News: बेबी शो में वृंदा और रीवा रहीं अव्वल

Sun, 09 Nov 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 09 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Vrinda and Reeva topped the baby show
डलहौजी (चंबा)। उपमंडल मुख्यालय डलहौजी में उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया। इस दौरान बेबी शो में एक साल की आयु के वर्ग में वृंदा प्रथम, राधवी द्वितीय और शिवार्थ तृतीय रहे। तीन साल आयु के वर्ग में रीवा ने प्रथम स्थान हासिल किया, वाणिका ने दूसरा और उत्कर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ उपायुक्त व जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल ने किया। उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे रेडक्रॉस में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। इससे पूर्व एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। मंच का संचालन विशाल आनंद ने किया। तंबोला में एलईडी टी वी, माइक्रोवेव के इलावा अन्य आर्कषक इनाम दिए।
विज्ञापन

मेले के सफल आयोजन के लिए सर्वाधिक 3.50 लाख रुपये के रेडक्राॅस कूपन खरीदने पर गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी को प्रथम, 2.21 लाख रुपये के कूपन खरीदने पर डलहौजी पब्लिक स्कूल को द्वितीय और 1.57 लाख रुपये के कूपन खरीदने पर सेक्रेड हार्ट स्कूल को तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनामिका का हस्की ब्रीड का डॉग रहा प्रथम
डॉग शो के सीनियर वर्ग में डॉ. अनामिका का हस्की ब्रीड का डॉग प्रथम रहा। अंकुश का गोल्डन रिट्रीवर दूसरे और अंकुश कुमार का हस्की ब्रीड का डॉग तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में हरकीरत का डॉग प्रथम, किशन का डॉग दूसरे और पूजा तलवार का डॉग तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed