{"_id":"636fdd0cf68d1c62f15479a3","slug":"voting-process-continued-till-late-evening-in-65-centers-chamba-news-sml4276376174","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के 65 मतदान केंद्रों में देर शाम तक चलती रही मतदान प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के 65 मतदान केंद्रों में देर शाम तक चलती रही मतदान प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान जिले के 65 मतदान केंद्रों में देर शाम तक मतदान का क्रम जारी रहा। दूरदराज के गांवों से मतदान केंद्रों में मतदान करने के लिए कतार में खड़े लोगों ने समय पूरा होने के बाद भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधानसभा क्षेत्र चुराह के 35, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के 12, भटियात विधानसभा क्षेत्र के 15, डलहौजी के दो और चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में देर शाम तक मतदान का क्रम जारी रहा। मतदान करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां भी मतदान केंद्रों में डटी रहीं।
गौरतलब है कि जिले में अधिकतर मतदान केंद्रों में सुबह के समय काफी कम प्रतिशत मतदान हुआ लेकिन दोपहर 12:00 बजे के बाद मतदान प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी जो देर शाम तक जारी रही।
चुराह विधानसभा क्षेत्र के जुंगरा मतदान केंद्र में सायं पांच बजे के बाद पहुंचे कुछ लोग मताधिकार करने की जिद पर अड़ गए। हालांकि, इस दौरान तैनात पुलिस के जवानों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन मतदान करने की इच्छा के जज्बे को देखते हुए उनका मतदान करवाया गया।