फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Volvo bus leaving for Delhi gasped after traveling four kilometers

Chamba News: चार किलोमीटर दूर जाकर हांफ गई दिल्ली के लिए निकली वोल्वो बस

Sun, 22 Sep 2024 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Sep 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Volvo bus leaving for Delhi gasped after traveling four kilometers
चंबा में पेरल पुल के पास खराब खड़ी परिवहन निगम की बस।संवाद
चंबा। एक तरफ प्रदेश सरकार बेहतर बस सेवा उपलब्ध करवाने के दावे करती है, दूसरी तरफ लंबे रूट पर दौड़ने वाली बसें चार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही खराब हो जा रही हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही मामला शनिवार शाम को सामने आया। पांच बजकर चालीस मिनट पर नया बस स्टैंड चंबा से दिल्ली के लिए रवाना हुई एचआरटीसी की वोल्वो बस परेल पुल के समीप खराब हो गई। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चालक और परिचालक ने बस को स्टार्ट करने के प्रयास किए, मगर तकनीकी खराबी आने के चलते बस को एक तरफ ही खड़ा करना पड़ा। यात्रियों को दूसरी बसों के जरिये आगामी सफर के लिए रवाना किया गया। बस में करीब आठ सवारियां थीं। जानकारी के अनुसार यह बस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। यात्रियों में रमेश कुमार, अंकित कुमार, सुमन कुमार और देव राज का कहना है कि निगम की बसें सफर शुरू होने से पहले ही खराब हो रही हैं। ऐसे में बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने वाली सरकार के दावे हवा हो रहे हैं। बताया कि इससे पहले भी कई बसें रूट पर खराब हो रही हैं, मगर सरकार की ओर से नई बसों की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि नई बसों की व्यवस्था की जाए। साथ ही रूट पर बस भेजने से पहले उचित जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि परेल के समीप वोल्वो बस खराब हुई थी। कहा कि दूसरी बस के जरिये यात्रियों को रवाना किया गया। कई बार तकनीकी खराबी के चलते बसें खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed