फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vis President will be on Chamba tour from 17 to 27 January

Chamba News: विस अध्यक्ष 17 से 27 जनवरी तक चंबा दौरे पर रहेंगे

Mon, 16 Jan 2023 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Vis President will be on Chamba tour from 17 to 27 January
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 17 से 27 जनवरी तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे।
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के संशोधित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 17 जनवरी को प्रात: 11:00 बजे चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र के हटली पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे सिहुंता में मतदाता आभार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 18 जनवरी को वह भारत जोड़ो पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। 19 जनवरी को वह साहला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के साथ जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि 20 जनवरी को विस अध्यक्ष उपायुक्त कार्यालय चंबा में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेल और 22 जनवरी को चुवाड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी, 23 जनवरी को अवांह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अवांह, 24 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरनोटा जबकि 25 जनवरी को ककीरा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के साथ-साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बताया कि 26 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष चंबा में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को कुलदीप सिंह पठानिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे और जनसभा को संबोधित करने के उपरांत वह हमीरपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed