फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vis President awarded the meritorious of Dadriyada School

Chamba News: विस अध्यक्ष ने नवाजे ददरियाड़ा स्कूल के मेधावी

Tue, 06 Jun 2023 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Vis President awarded the meritorious of Dadriyada School
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददरियाड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान प्र
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददरियाड़ा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में उन्होंने सालभर की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जंद्रोग सहित छह गांवों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पेयजल योजना चीयूण-राठ-भियोरा के सुधार कार्य में 1.21 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के उत्थान में शिक्षा की अहम भूमिका को भली-भांति समझते हुए प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में ढांचागत विकास पर बल दे रही है। इसके अलावा स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। कहा कि स्कूलों में ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है। कहा कि 12 जून को विधानसभा में आयोजित होने वाले बाल सत्र में जिला चंबा के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है जो कि जिला वासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने ददरियाड़ा स्कूल में अतिरिक्त भवन के निर्माण करने की भी घोषणा की। कहा कि सड़क सुविधा से वंचित गांवों के लिए सड़क निर्माण के लिए डीपीआर सहित अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने ददरियाड़ा में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इससे पूर्व, स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य उतम भारद्वाज ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा स्कूल में चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उन्होंने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए मुख्यातिथि ने 21,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed