फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bridge repair work begins; tourists will once again be able to reach Khajjiar Lake.

Chamba News: पुल की मरम्मत शुरू, खज्जियार झील तक फिर पहुंच सकेंगे पर्यटक

Thu, 17 Sep 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Sep 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Bridge repair work begins; tourists will once again be able to reach Khajjiar Lake.
ख​ज्जियार झील के पास जाने वाले लकड़ी के पुल को नए सिरे से बनाने का चल रहा कार्य। संवाद।
वन्य प्राणी विभाग नए सिरे से कर रहा निर्माण, 80 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में झील के पास जाने वाले पर्यटकों के लिए राहत की खबर है। झील तक पहुंचने के लिए बने लकड़ी के क्षतिग्रस्त पुल को वन्य प्राणी विभाग ने नए सिरे से बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। पुल का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
पिछले वर्ष आपदा के दौरान झील का जलस्तर काफी बढ़ गया था। पानी में डूबने के कारण लकड़ी के पुल को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद पर्यटकों की आवाजाही के लिए पुल को बंद कर दिया गया था। पिछले कई महीनों से स्थानीय लोग इसकी मरम्मत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पुल बंद होने से पर्यटक झील के पास जाकर मछलियों को दाना डालने और तस्वीरें लेने का आनंद नहीं उठा पा रहे थे। इससे पर्यटकों में निराशा के साथ पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विभाग ने पुल को नए सिरे से तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। शेष कार्य भी जल्द पूरा करने की तैयारी है। काम पूरा होने के बाद पर्यटक सुरक्षित पुल से झील के पास पहुंच सकेंगे।

वनखंड अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल का नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। करीब 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और शेष काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed