फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villagers will ask the Education Minister for a spokesperson for Saluni College

Chamba News: शिक्षा मंत्री से सलूणी कॉलेज के लिए प्रवक्ता मांगेंगे ग्रामीण

Sun, 06 Oct 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Oct 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Villagers will ask the Education Minister for a spokesperson for Saluni College
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को लेकर स्थानीय लोग तेलका में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात करेंगे। आठ अक्तूबर को मंत्री तेलका आ रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सलूणी उपमंडल की 44 पंचायतों के लोगों ने उनसे मिलने की योजना बनाई है। सलूणी कॉलेज में प्रवक्ताओं की कमी होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस साल अंग्रेजी विषय में 50 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है। इसका कारण इस विषय के प्रवक्ता का नहीं होना है। अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी की अगुवाई में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिलेगा।
विज्ञापन


सलूणी कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष दिनेश राणा, उपप्रधान बिमला देवी, सचिव बिहारी लाल शर्मा, सदस्य रमेश शर्मा, संजय कुमार और ध्यान सिंह ने बताया कि अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता का पद वर्ष 2016 से खाली है। इसे भरने के लिए अभिभावकों ने प्रशासन के जरिये मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा था, लेकिन यह पद नहीं भरा गया। कॉलेज में भूगोल, संगीत, सोशियोलॉजी, पत्रकारिता सहित अन्य विषय के प्रवक्ताओं के पद भी खाली हैं। यह महाविद्यालय वर्ष 2006 में खुला था। यहां 300 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रवक्ता नहीं होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि शिक्षा मंत्री से विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग की जाएगी। क्षेत्र के 100 छात्र विज्ञान संकाय पढ़ने के लिए चंबा या धर्मशाला जाने को मजबूर हैं। इसके अलावा छात्र-छात्रा हॉस्टल बनाने की मांग भी की जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed