{"_id":"611e8f6c8ebc3e79a76f483e","slug":"villagers-strike-in-kalhel-continues-on-13th-day-chamba-news-sml380946874","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्हेल में ग्रामीणों का धरना 13वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्हेल में ग्रामीणों का धरना 13वें दिन भी जारी
विज्ञापन
कल्हेल में मूलभूत सुविधाओं की मांग पर धरने पर बैठे स्थानीय लोग।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कल्हेल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर धरने पर बैठे लोग 13वें दिन भी सड़क किनारे तंबू लगाकर डटे रहे। हैैरानी इस बात की है कि सरकार और प्रशासन का कोई भी अधिकारी ग्रामीणों का धरना खत्म करवाने के लिए नहीं पहुंच रहा है। इसको लेेकर लोगों में भारी रोष है। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि जिन मूलभूत सुविधाओं को लेकर धरना दिया गया है, उन्हें पूरा करना सरकार के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन, सरकार की नजरअंदाजी से उन्हें लग रहा है कि सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना ही नहीं चाहती है।
कल्हेल विकास संगठन के अध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि बेहलुन से किआठ तक का सड़क के अधूरे कार्य को पूरा करवाया जाए। सड़क के लिए स्थानीय लोग अपनी भूमि भी विभाग के नाम कर चुके हैं। वहीं, कल्हेल स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस मुहैया करवाई जाए।
साथ ही स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए, जिससे लोगों को शाम चार बजे के बाद भी यहां स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इसके अलावा ग्रामीणों की मांग है कि कल्हेल स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। इसके अलावा कल्हेल स्कूल में विज्ञान और कॉमर्स विषय की पढ़ाई शुरू करवाई जलाए। कहा कि इन मांगों के पूरा न होने तक उनका धरना जारी रहेगा।