फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villagers danced with Poklen in the happiness of the road in Shind

Chamba News: शिंड में सड़क की खुशी में पोकलेन संग झूमे ग्रामीण

Mon, 01 May 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers danced with Poklen in the happiness of the road in Shind
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की कल्हेल पंचायत के शिंड गांव के लोग शनिवार को उस समय खुशी से झूमने लगे जब अचानक पोकलेन मशीन सड़क बनाते हुए उनके गांव में पहुंच गई। सड़क बनने की खुशी में ग्रामीणों ने पोकलेन चालक का आभार जाते हुए उन्हें कंधों पर उठा लिया। इतना ही नहीं लोग ऑपरेटर संग सेल्फी लेने में भी पीछे नहीं रहे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक सड़क पहुंचने से अब उन्हें मीलों का सफर तय करने से निजात मिली है। वहीं, अब क्षेत्र में कोई भी समयानुसार स्वास्थ्य लाभ से वंचित नहीं रह सकेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों मान सिंह, रवि कुमार, हंसराज और मनोज कुमार ने बताया कि आजादी के 75 साल के बाद भी गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया था। स्थानीय लोगों ने सड़क बनाने के लिए धरने-प्रदर्शन भी किए क्योंकि गांव में जब कोई बीमार हो जाता था तो उसे अस्पताल पहुंचाना परिजनों के लिए चुनौती बन जाता था। ऐसे में जब सड़क गांव तक पहुंची तो ग्रामीणों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। पोकलेन ऑपरेटर ने जहां ग्रामीणों की खुशी में शामिल होते हुए हवा में मशीन को गोल-गोल घुमाकर करतब दिखाया तो वहीं बैंडबाजे की मधुर धुनों पर ग्रामीणों विशेषकर महिलाएं नाचती नजर आईं। हर कोई सड़क को लेकर सोशल मीडिया में फोटो डालकर अपनी खुशी जाहिर करता हुआ दिखा। कुलमिला कर भाग्य रेखा गांव तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए अविस्मणीय पल से कम नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed