फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vigilance raid in NP office Chamba, records searched for seven hours

Chamba News: नप कार्यालय चंबा में विजिलेंस की रेड, सात घंटे तक खंगाला रिकॉर्ड

Fri, 11 Oct 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 11 Oct 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Vigilance raid in NP office Chamba, records searched for seven hours
नगर परिषद कार्यालय चंबा में रिकॉर्ड चैक करते विजिलेंस की टीम।
चंबा। नगर परिषद कार्यालय चंबा में विजिलेंस की टीम ने रेड मारकर रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान होने वाले सफाई के टेंडरों समेत बेंच और बिजली के खंभों की खरीद-फरोख्त में धांधली होने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

एएसपी की अगुवाई में नगर परिषद चंबा में दबिश देकर रिकॉर्ड को जांचा गया। सात घंटे तक विजिलेंस टीम ने नगर परिषद के कार्यालय में डेरा जमाए रखा। देर शाम को टीम अपने साथ रिकॉर्ड लेकर चली गई। अब डेढ़ माह तक टीम मामले की जांच करेगी। जरूरत पड़ने पर टीम और भी रिकॉर्ड तलब कर सकती है। कर्मचारियों-अधिकारियों से भी मामले को लेकर पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को एएसपी अभिमन्यु की अगुवाई में विजिलेंस की टीम ने दबिश दी। टीम सुबह 11:00 बजे नप कार्यालय में पहुंची। मिंजर मेले के दौरान साफ-सफाई को लेकर टेंडर प्रक्रिया संबंधी रिकॉर्ड, शहर के लिए बेंच खरीद और बिजली के खंभों का रिकॉर्ड भी टीम ने कब्जे में लिया। कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। देर शाम पांच बजे तक दबिश चली। उधर, आरटीआई एक्टिविस्ट भुवनेश्वर शर्मा ने बताया कि नगर परिषद चंबा में सफाई के नाम पर बड़े स्तर पर घपला रहा है। बताया कि मिंजर मेले के दौरान भी सफाई के टेंडरों में गोलमाल हुआ है। हैरत की बात है कि बिना पूर्व सूचना के ही टेंडर आमंत्रित कर एक ही व्यक्ति को किस आधार पर दिए जा रहे हैं। बताया कि लंबे समय से अधर में लटके दो करोड़ के टेंडर को गुपचुप तरीके से खोल दिया गया। पहले ये महज 64 लाख में होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एएसपी विजिलेंस अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि उनके पास शिकायत और रिपोर्ट मिली थी कि मिंजर मेले के दौरान सफाई समेत बेंच और बिजली के खंभों की खरीद-फरोख्त में घपला हुआ है। इसके तहत दबिश देकर रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया है। टीम जांच करेगी। जरूरत पड़ने पर और रिकॉर्ड मंगवाया जा सकता है। करीब डेढ़ माह में जांच कर इससे पर्दा उठाने का लक्ष्य रहेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed