फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Video of shopkeeper throwing garbage in hotspot area at night goes viral

Chamba News: रात को हाॅटस्पॉट क्षेत्र में कूड़ा फेंकते दुकानदार का वीडियो वायरल

Sat, 18 May 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 May 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Video of shopkeeper throwing garbage in hotspot area at night goes viral
चंबा। एक तरफ शहर के लोग सफाई कर्मियों पर कूड़ा नदी-नालों में फेंकने का आरोप लगाते हैं, दूसरी ओर खुद ही रात के अंधेरे में खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही मामला सुल्तानपुर वार्ड में सामने आया है। यहां कूड़ा फेंकते एक दुकानदार का वीडियो वायरल हुआ है। नगर परिषद ने हॉट स्पॉट क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू किया है। यहां लगभग एक सप्ताह तक सफाई कर्मियों ने अभियान चलाया, लेकिन कुछ लोग रात को कूड़ा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने चंबा को साफ सुथरा रखने के लिए पहले डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान चलाया। इसमें नप को पूरे शहरवासियों का सहयोग नहीं मिला। इसके बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू किया गया, लेकिन लोग घरों का कूड़ा उठाकर हॉस्टपॉट क्षेत्र में ठिकाने लगाने लगे हैं। हालांकि, जिस दुकानदार ने कूड़ा फेंका है। उसने वीडियो में माना है कि वे उक्त स्थान पर कूड़ा फेंकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि कूड़ा फेंकने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना भी भरना पड़ेगा। कहा कि नगर परिषद की और से चंबा शहर को सुंदर रखने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed