फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vicious took away four bikes in three days

Chamba News: तीन दिन में चार बाइक ले उड़े शातिर

Sat, 17 Jun 2023 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Vicious took away four bikes in three days
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पिछले कुछ दिन से बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। तीन दिन में पुलिस थाना किलाड़ में चार बाइकों के चोरी होने की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इनमें दो बाइकों को पुलिस ने ढूंढ भी निकाला है जबकि अन्य बाइकों को ढूंढने के लिए पुलिस की तफ्तीश जारी है। हाल ही में एक बाइक को पुलिस ने साच पास से बरामद किया है जबकि दूसरी को किलाड़ से तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया। हालांकि पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन

उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस किलाड़ सहित अन्य इलाको में लगे सीसीटी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। रात को बाइक खड़ा करने पर सुबह चोरी हो रही है। कुछ दिनों में किलाड़ मुख्यालय में ये घटनाएं आम हो गई हैं। पुलिस ने लोगों की शिकायतों पर विशेष अभियान शुरू किया है। अब रात को गश्त करके भी बाइक चोरों पर शिकंजा कसा जाएगा। किलाड़ थाना के प्रभारी अशोक राणा ने बताया कि बाइकों को चोरी करने वाले शातिरों को भी पुलिस जल्द हिरासत में लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed