फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   VHP and Bajrang Dal took out a procession

Chamba News: विहिप और बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा

Mon, 05 Jan 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Jan 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal took out a procession
चंबा में शोर्य दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग।संवाद - फोटो : संवाद
चंबा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से शौर्य दिवस लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत माता मंदिर हरदासपुरा से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर का चक्कर लगाते हुए लक्ष्मीनारायण मंदिर में समाप्त हुई। इसके बाद लक्ष्मीनारायण मंदिर में एक त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर बजरंग दल के युवाओं ने त्रिशूल की दीक्षा ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश महाजन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा और मुख्य वक्ता उदय पठानिया प्रदेश विशेष संपर्क मुख्य तौर पर मौजूद रहे। प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने बजरंग दल के युवाओं का आह्वान किया कि वे आस-पड़ोस और समस्त समाज को नशे की इस भयावह बीमारी से जागरूक करते हुए देवभूमि को नशा मुक्त करने में अग्रणी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed