{"_id":"6a888d84534aec58c10ac445","slug":"veteran-team-to-play-goodwill-match-in-nahan-on-october-20-chamba-news-c-88-1-ssml1007-193952-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वेटरन टीम 20 अक्तूबर को नाहन में खेलेगी गुडविल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वेटरन टीम 20 अक्तूबर को नाहन में खेलेगी गुडविल मैच
Fri, 21 Aug 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा वेटरन क्रिकेट टीम इस बार भी गुडविल क्रिकेट मैच खेलने के लिए नाहन जाएगी। टीम 20 अक्तूबर को नाहन की वेटरन क्रिकेट टीम के साथ मैत्री मैच खेलेगी।
टीम के सदस्य मेजर एससी नैय्यर ने बताया कि इससे पहले 13 सितंबर को हमीरपुर की वेटरन टीम चंबा में गुडविल मैच खेलने आएगी।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष वेटरन टीम ने किन्नौर (कल्पा) में गुडविल मैच खेला था। उन्होंने कहा कि हिमाचल में राजाओं के समय भी मंडी, बुशहर और कांगड़ा के राजा आपस में गुडविल क्रिकेट मैच खेला करते थे। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चंबा वेटरन टीम ने वर्ष 2008 में मंडी से गुडविल मैचों की शुरुआत की थी। इसके बाद टीम हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मैच खेल चुकी है। टीम ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। उपायुक्त ने टीम के सदस्यों को आगामी गुडविल मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं। टीम में मेजर एससी नैय्यर (कप्तान), सुशील कुमार, अनिल, किशन, संजय, सालिगराम, दर्शन, मोनू, रमेश, बॉबी, ओंमी, विरेंद्र, जोगिंद्र, सुरिंद्र, नरेंद्र, पवन और प्रकाश भट्ट शामिल हैं।
--