फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   vendor zone builtup with 3.15 crore in chamba

सवा तीन करोड़ रूपये से चंबा शहर को मिलेगी रेहड़ी फड़ी से निजात

Sat, 05 Sep 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
vendor zone builtup with 3.15 crore in chamba
चंबा। शहर की सड़कों पर रेहड़ी फड़ी लगाने वाले कारोबारियों को जल्द ही पक्की दुकानें मिलेंगी। वहीं रेहड़ी-फड़ी से सिकुड़ चुकी सड़कों पर लोगों को चलने में भी दिक्कतें नहीं झेलनी होगी। इसको देखते हुए नगर परिषद गांधी गेट के पास सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से वेंडर जोन बनाएगा। इस वेेंडर जोन में करीब 200 दुकानें बनाई जाएंगी। पहले चरण में यहां शहर के पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धारकों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के मुताबिक इसके बाद दूसरे रेहड़ी फड़ी धारकों को भी बसाया जा सकता है। वेंडर जोन में रेहड़ी-फड़ी धारकों को सामान बेचने के लिए पक्की दुकानें मुहैया करवाई जाएंगी। वेंडर जोन को बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने सवा तीन करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अब नगर परिषद चंबा ने वेंडर जोन बनाने के लिए औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दिया है। शहर में बड़ी संख्या में रेहड़ी फड़ी धारक सड़क के किनारों में दुकानें लगाकर परिवार चलाते हैं। मगर इस वजह से ज्यादातर जगहों पर सड़कें संकरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ती है तो वहीं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसको देखते हुए नगर परिषद ने शहर में वेंडिंग जोन बनाने का फैसला लिया है। नप के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी देते हुए करीब सवा तीन करोड़ का बजट स्वीकृत कर लिया है।
नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि गांधी गेट के साथ ही 200 दुकानें निर्मित होना प्रस्तावित है। इन दुकानों में पहले पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धारकों को शिफ्ट किया जाएगा।

इसके बाद दुकानें शेष बचने पर शहर के अन्य रेहड़ी-फड़ी धारकों को भी यहां पर शिफ्ट किया जा सकता है। इससे शहर में जगह-जगह रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को उचित ठिकाना मिलेगा। वहीं, शहर की सुंदरता को बनाए रखने में नगर परिषद को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed