{"_id":"6a5d0239cb4e04e00f0a5a0e","slug":"vehicles-stopped-for-six-hours-on-the-chamba-bharmaur-nh-chamba-news-c-88-1-ssml1006-190504-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच पर छह घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच पर छह घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये
Sun, 19 Jul 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा में दुर्गेठी के पास बंद पड़ा एनएच।संवाद
भूस्खलन के कारण बत्ती दी हट्टी और दुर्गठी के पास हाईवे पर आ गया मलबा
आधा दर्जन बसों के साथ छोटे वाहन भी फंसे, दोपहर 12 बजे शुरू हुई आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग छह घंटे तक यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। बत्ती दी हट्टी और दुर्गठी के पास रविवार सुबह छह बजे भूस्खलन हुआ। भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया।
गनीमत यह रही कि कोई राहगीर और वाहन चालक इसकी चपेट में नहीं आया। इस कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण आधा दर्जन बसों सहित दर्जनों छोटे वाहन फंस गए। दोपहर 12 बजे मार्ग यातायात के लिए खुला। इसके बाद वाहन वहां से निकले।
बारिश के दौरान इस मार्ग पर सफर करना काफी खतरनाक होता जा रहा है। भले ही एनएचआई ने इस मार्ग को अपने अधीन ले लिया हो लेकिन हालात अभी भी पहले की तरह हैं। बारिश होने पर मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो जाता है। वाहन चालकों में सुरेंद्र कुमार, चमन सिंह, चतरो राम, प्यार सिंह, अरविंद, देसराज, संजय शर्मा और केवल ने बताया कि मणिमहेश यात्रा शुरू होने वाली है लेकिन जिस तरह मार्ग की स्थिति बनी है, उस हिसाब से यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। उन्होंने शासन और प्रशासन से मार्ग की हालत में शीघ्र सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल ठाकुर ने बताया कि बत्ती दी हट्टी के पास भूस्खलन होने से मार्ग बंद हुआ था। इसे बहाल करवा दिया गया है। भविष्य में ऐसी परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं।
--