फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicles kept crawling on the Bharmour-Pathankot highway for six hours

Chamba News: छह घंटों तक भरमौर-पठानकोट हाईवे पर रेंगते-रेंगते रहे वाहन

Tue, 05 Sep 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Vehicles kept crawling on the Bharmour-Pathankot highway for six hours
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तुन्नूहट्टी और पंचपूला के पास मंगलवार को भूस्खलन से छह घंटों तक छोटे-बड़े वाहन रेंगते-रेंगते निकले। मंगलवार सुबह 4:00 बजे के करीब सड़क पर मलबा गिरा, जिसे विभागीय मशीनरी द्वारा तुरंत हटा दिया गया, लेकिन लगातार मलबा यहां से गिरता रहा, जिससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई। कुल मिला कर दोपहर 1:00 बजे तक हाईवे पर यह क्रम जारी रहा। इस दौरान वाहनों लंबी कतारें हाईवे पर लग गईं।
विज्ञापन


जिस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों में संजीव कुमार, नरेश कुमार, हरीश कुमार और योगराज ने बताया कि मंगलवार अल सुबह बारिश के बाद हाईवे पर गिरे मलबे के कारण वाहनों की आवाजाही थम गई, जिस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तुन्नूहट्टी और पंचपूला के पास भूस्खलन हुआ है। जिसे हटा कर वाहनों की आवाजाही सुचारू करवा दी गई। हालांकि मलबा लगातार सड़क पर गिरता रहा और गाड़ियों के यहां से निकलने की रफ्तार धीमी रही। यह क्रम दोपहर एक बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनुप्रिया भल्ला, कनिष्ठ अभियंता, एचएच प्रबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed