{"_id":"677821eab93d273342008e2e","slug":"vehicles-could-not-run-on-16-routes-of-pangi-chamba-news-c-88-1-cmb1003-141040-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी के 16 मार्गाें पर नहीं दौड़ पाए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी के 16 मार्गाें पर नहीं दौड़ पाए वाहन
Fri, 03 Jan 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में बारिश और बर्फबारी के बाद व्यवस्था अभी तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के 18 मार्गों में से दो ही मार्गों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई है। जबकि 16 मार्ग अभी भी ठप पड़े हुए हैं। इसके अलावा जनजातीय भरमौर और तीसा में करीब 20 गांवों में अभी भी अंधेरा पसरा हुआ है। गत सप्ताह जिले में बारिश और बर्फबारी के चलते जनजीवन पटरी से उतर गया था। हालांकि, अन्य उपमंडलों में व्यवस्था बहाल हो गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिला चंबा में मौसम खराब रहा। आसमान में पूरा दिन बादल छाए रहे। वहीं, दूसरी तरफ तीसा और भरमौर में दो-दो ट्रांसफार्मर बंद हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि व्यवस्था बहाल करने में अधिकारी जुटे हैं।