{"_id":"66893615547254f74d012249","slug":"vehicles-buried-under-debris-shops-and-cowsheds-filled-with-mud-chamba-news-c-88-1-ssml1004-128544-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मलबे में दबे वाहन, दुकानों और गोशालाओं में भरा कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मलबे में दबे वाहन, दुकानों और गोशालाओं में भरा कीचड़
विज्ञापन
भलेई के झुटार नाला के पास बारिश से मलबे के नीचे दबी बाईक को निकालते ग्रामीण
मूसलाधार बारिश से झुटार नाले ने मचाई तबाही
49 सड़कों सहित 58 बिजली ट्रांसफार्मर रहे बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बरसात ने जिले में एक बार फिर कहर बरपाना आरंभ कर दिया है। शुक्रवार देर रात आठ से नौ बजे तक मूसलाधार बारिश के बाद भलेई और ब्रंगाल पंचायतों के तहत आते झुटार नाले में आए मलबे और गंदे पानी ने खूब तबाही मचाई। मलबे के नीचे एक बाइक, ट्रैक्टर और पिकअप वाहन दब गए। वहीं, नालू, झुटहार गांवों में छह दुकानें और चार गोशालाएं भी गंदे पानी और कीचड़ से लबालब भर गईं। एकाएक घरों में पहुंचे पानी का रुख बदलने के लिए प्रभावित और परिवार की महिलाएं जद्दोजहद करतीं नजर आईं। आखिरकार कुछ हद तक पानी का रुख बदलने में प्रभावित परिवार कामयाब रहे। शुक्रवार को सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार भलेई राकेश कुमार, पंचायत प्रधान बीना ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, पटवारी सुलक्षणा ठाकुर सहित कानूनगो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद पटवारी और कानूनगो को नुकसान संबंधी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।
आधा घंटा ठप रहा भरमौर-पठानकोट हाईवे
जिले में शनिवार को भरमौर-पठानकोट हाईवे केरू पहाड़ के समीप सुबह 6:00 बजे भारी भूस्खलन होने के चलते आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। वहीं, मूसलाधार बारिश से प्रभावित हुईं 49 सड़कें और 58 ट्रांसफार्मरों को देर शाम तक विभागीय टीमों और लेबर ने सुचारु करवा दिया गया। अभी भी जिले में दो पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।
लोगों के घरों में आ गईं दरारें
ब्रंगाल पंचायत के गांव नालू निवासी प्यार मोहम्मद पुत्र ताजदीन ने बताया कि शुक्रवार रात एक घंटे तक हुई भारी बारिश के बाद उनके मकान के साथ ही नाले में जलस्तर बढ़ने से टनों के हिसाब से मलबा और गंदा पानी उनके बाथरूम के साथ बहने लगा। बताया कि इससे उनके बाथरूम की दीवारों और घर के पिलर में दरारें आई हैं। इतना ही नहीं, वासा निवासी अमित कुमार की झुटार नाले के किनारे पार्क बाइक और पिकअप वाहन भी मलबे में दब गए। वहीं हेमराज का ट्रैक्टर भी मलबे में दब गया। इसके अलावा नाले के बढ़े जलस्तर के कारण ब्रंगाल के लेहड़ा गांव में निकासी नाली के बंद होने से विपरीत दिशा में गुजरने वाले पानी और मलबे की वजह से पुल भी बंद हो गया। नतीजतन, इससे 100 मीटर सड़क बह गई। वहीं पुली को भी नुकसान पहुंचा है। लेहड़ा गांव में चार लोगों की गोशालाओं में मलबा और कीचड़ घुसने से प्रभावितों को भारी नुकसान पहुंचा है। नायब तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पटवारी और कानूनगो को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश जारी किए हैं।