फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Van Mitra Recruitment... 12 youth lost their breath in five km race

Chamba News: वन मित्र भर्ती ... पांच किमी की दौड़ में फूल गई 12 युवाओं की सांस

Sat, 10 Feb 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Feb 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
Van Mitra Recruitment... 12 youth lost their breath in five km race
चंबा में वन मित्र भर्ती प्रक्रिया के दौरान बैठे अभ्यर्थी।संवाद
चंबा। वन मित्र बनने के लिए युवाओं के लिए निर्धारित पांच किलोमीटर की दौड़ के दौरान 12 युवाओं की सांसें फूल गईं।
विज्ञापन

समयानुसार दौड़ पूरी न करने पर ये युवा भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। शनिवार सुबह करियां स्थित चेकपोस्ट के पास स्थित मैदान में शुरू हुई वन मित्र भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 229 युवा पहुंचे। इनमें 69 लड़कियां और 160 लड़के शामिल रहे। डीएफओ चंबा कृतज्ञ कुमार वन मित्र भर्ती के दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे।

सुबह 10:00 बजे सर्वप्रथम अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद शारीरिक दक्षता की जांच की गई। इसमें अधिकांश युवक-युवतियां ऊंचाई, छाती की चौड़ाई के लिए निर्धारित मापदंड पूरे नहीं कर पाए। फिर युवक-युवतियों के लिए निर्धारित दौड़ का आयोजन किया गया। लड़कों के लिए आधे घंटे में पांच किमी दौड़ और लड़कियों के लिए आधे घंटे के समय में डेढ़ किमी की दौड़ शुरू हुई। इसमें 12 युवकों का दम फूलने से वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर हुए। कुल मिलाकर शनिवार को वन मित्र भर्ती में 229 अभ्यर्थियों में से महज 192 ही आगे बढ़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed