फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vacant teacher posts to be filled; district receives 80 TGTs.

Chamba News: शिक्षकों की खाली कुर्सियां भरेंगी, जिले को मिले 80 टीजीटी

Mon, 21 Sep 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 21 Sep 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Vacant teacher posts to be filled; district receives 80 TGTs.
एचपीआरसीए ने जारी किए नियुक्ति आदेश, स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर
विज्ञापन

आदेशों के बाद अब इन शिक्षकों के ज्वाइनिंग करने का इंतजार, बेहतर होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। लंबे समय से खाली चल रहे टीजीटी कला अध्यापकों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
हिमाचल प्रदेश राजकीय कर्मचारी चयन आयोग ने जिले के लिए 80 टीजीटी कला अध्यापकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। नए अध्यापकों की तैनाती से विभिन्न स्कूलों में कला विषय की पढ़ाई को गति मिलने की उम्मीद है। जिले के कई सरकारी स्कूलों में टीजीटी कला अध्यापकों के पद रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। कई स्कूलों में उपलब्ध शिक्षकों पर अतिरिक्त कक्षाओं का भार था। अब 80 नए अध्यापकों की नियुक्ति से इन स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद संबंधित स्कूलों में अध्यापकों की तैनाती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को नियमित रूप से कला विषय की पढ़ाई उपलब्ध होने के साथ पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने में भी मदद मिलेगी। लंबे समय से शिक्षक की कमी से जूझ रहे स्कूलों में नए अध्यापकों की तैनाती को शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी राहत है। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा मनोहर लाल ने बताया कि कमीशन के तहत चंबा को अस्सी टीजीटी आर्ट्स अध्यापक मिले हैं। उन्होंने कहा कि इससे पढ़ाई व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed