फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Uproar among villagers against closing the road to Sarol Panchayat

Chamba News: सरोल पंचायत का रास्ता बंद करने के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा

Fri, 15 Dec 2023 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 15 Dec 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Uproar among villagers against closing the road to Sarol Panchayat
सरोल/चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा के सरोल स्थित नए भवन निर्माण कार्य के चलते पंचायत के रास्ते बंद किए जाने को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों समेत ग्रामीण उग्र हो उठे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उक्त स्थान पर पहुंचकर खूब हंगामा किया। देर शाम को सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग के अनुसार सरोल पंचायत के लिए रास्ता बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उक्त रास्ते को भी बंद नहीं किया जाएगा। विधायक के आश्वासन पर पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान विजया कुमारी, वार्ड सदस्यों समेत ग्रामीणों में रियाज, मुन्ना, योगेश धवन, अमित कुमार, अतुल,मनीष कुमार, विनय कुमार, दिषु, रमेश, परमेश, मनीष कुमार, दीपक ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया था कि सरोल पंचायत के लिए रास्ता बना कर दिया जाएगा। चुनाव जीतने के बाद सरोल में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन की सुरक्षा दीवार के कार्य के कारण पंचायत के रास्ते को बंद किया जा रहा है। सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू होने से पहले भी ग्रामीण उक्त कार्य को बंद न करने वाले संबंधित प्रबंधन और ठेकेदार से आग्रह कर चुके हैं। उन्हें रास्ते को बंद न करने के आश्वासन दिए गए, शुक्रवार को अचानक रास्ते को सुरक्षा दीवार का कार्य लगाकर बंद करने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उक्त कार्य को बंद करवाया। विधायक नीरज नैय्यर, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। देर शाम करीब सात बजे विधायक और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांय्सुनी। विधायक से सरोल पंचायत का रास्ता बंद न करने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

सदर विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया है। उन्हें रास्ते को बंद न करने की पूरी कोशिश करने को लेकर आश्वासन दिया गया है। इसके बाद ग्रामीण अपने घर लौट गए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed