फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Up to Rs 5000 challan will be issued for using disposable plates and glasses

Chamba News: डिस्पोजल प्लेट-गिलास के इस्तेमाल पर कटेगा 5000 तक चालान

Thu, 04 Jan 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Jan 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Up to Rs 5000 challan will be issued for using disposable plates and glasses
चंबा शहर में रेहड़ियों में रखी गई ​डिस्पोजल प्लेटें।संवाद
चंबा। शहर में डिस्पोजल प्लेट और गिलास का इस्तेमाल करना रेहड़ी-फड़ी धारकों पर महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने रेहड़ी-फडी़ धारकों को डिस्पोजल के बजाय स्टील की प्लेट और गिलास के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके कुछ रेहड़ी-फड़ी धारक डिस्पोजल प्लेट और गिलास में ही खाद्य सामग्री ग्राहकों को परोस रहे हैं। ऐसे में अब नप ने रेहड़ी-फड़ी धारकों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। नगर परिषद की टीम जल्द शहर का निरीक्षण कदेगी। डिस्पोजल प्लेट और गिलास का प्रयोग करने वाले रेहड़ी-फड़ी धारकों के चालान किए जाएंगे। चालान 500 से 5000 रुपये तक हो सकते हैं।
बीते माह नगर परिषद की टीम ने शहर में पंजीकृत रेहड़ी-फड़ियों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में वार्ड पार्षद सहित नगर परिषद के अधिकारी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान रेहड़ी-फड़ी धारकों को डिस्पोजल प्लेट और गिलास का उपयोग बंद कर स्टील की प्लेटों और गिलास के इस्तेमाल करने निर्देश दिए गए थे। शहर में अधिकांश जगह डिस्पोजल प्लेट और गिलास के इस्तेमाल से गंदगी फैल रही है। सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नप ने यह प्रयास किया है।
विज्ञापन


नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि रेहड़ी-फड़ी धारकों को डिस्पोजल प्लेट-गिलास का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए हैं। डिस्पोजल प्लेट-गिलास का इस्तेमाल करने वाले रेहड़ी-फड़ी धारकों के चालान काटे जाएंगे। ये चालान 500 से लेकर 5000 रुपये तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed