फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Up to one foot of snowfall in the peaks of Bharmour-Pangi

Chamba News: भरमौर-पांगी की चोटियों में एक फीट तक बर्फबारी

Wed, 08 Apr 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Up to one foot of snowfall in the peaks of Bharmour-Pangi
दो दिन से लगातार हो रही बारिश से 2 मार्ग और 65 गांवों में पसरा अंधेरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों में एक फीट तक बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में दो दिन से बारिश का क्रम जारी है।
सलूणी और पांगी के दो मार्गों समेत 65 गांवों में बिजली की सप्लाई बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय टीमें व्यवस्था को बहाल करने का दावा कर रही हैं।

बुधवार को भरमौर की ऊपरी चोटियों चौबिया, कुगती, काली छौ, मणिमहेश समेत पांगी की ऊपरी चोटियाें हुड़ान भुटोरी, चस्क भुटोरी, सुराल भुटोरी, कुमार, परमार में एक फीट तक बर्फबारी हुई। किहार, तीसा, लक्कड़मंडी, पौलहाणी माता मंदिर के आस-पास भी हल्की बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। विधानसभा क्षेत्र चुराह में पांच, सलूणी में चार, भरमौर में दो, भटियात और डलहौजी में एक-एक ट्रांसफार्मर बंद होने से 65 गांवों में बीते कुछ दिन से अंधेरा पसरा है। लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों का रुख करना पड़ रहा है। हरीश कुमार, नरेश कुमार, योगराज, बचन सिंह, हाकम चंद का कहना है कि बिजली बिलों की दरों में बेतहाशा इजाफा किया जा रहा है। बावजूद इसके सहूलियत के नाम पर कई-कई दिन उपभोक्ताओं को अंधेरे में ही गुजारने पड़ रहे हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पटरी से उतरी सेवाओं को जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed