{"_id":"663f9df727bfb0e18d09b927","slug":"up-to-80-percent-debris-fell-from-the-hill-near-suhaga-on-khadramukh-holi-road-chamba-news-c-88-1-cmb1003-124564-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खड़ामुख-होली मार्ग पर सुहागा के पास पहाड़ी से गिराया 80 फीसदी तक मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खड़ामुख-होली मार्ग पर सुहागा के पास पहाड़ी से गिराया 80 फीसदी तक मलबा
Sat, 11 May 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 11 May 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
होली (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर सुहागा के समीप ऊपरी पहाड़ी से करीब अस्सी प्रतिशत मलबा मुख्य मार्ग पर गिर गया है। इस मलबे के गिरने से मार्ग बहाल होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
लोक निर्माण विभाग ने भी दावा किया है कि पहाड़ी से पूरी तरह भूस्खलन रुकने के बाद पांच दिन के भीतर मार्ग को बहाल किया जाएगा। दरअसल, इस पहाड़ी पर पिछले एक माह से भूस्खलन हो रहा है। बीते दिनों विशेषज्ञों की टीम ने निरीक्षण किया और सड़क से ऊपरी पहाड़ी पर फंसे मलबे को गिराने का निर्णय लिया। इसके लिए दो मशीनरी भी लगाई गई है। अधिकतर मलबा मुख्य मार्ग तक पहुंच गया है। शेष मलबा मुख्य मार्ग पर गिरने से विभाग की ओर से चार मशीनें लगाई जाएगी और मार्ग को बहाल किया जाएगा। गौरतलब है कि यह मार्ग पिछले एक माह से बंद है। पहाड़ी से लगातार भूस्खलन के कारण करीब तीन मीटर तक मुख्य मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुआ है। ऐसे में विभाग भूस्खलन रुकने के बाद यहां कंक्रीट का डंगा लगाकर मार्ग बहाल किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग भरमौर के अधिशाषी अभियंता मीत कुमार का कहना है कि ऊपरी पहाड़ी से काफी हद तक मलबा नीचे गिर गया है। कहा कि जैसे ही पूरी तरह मलबा मुख्य रोड़ पर पहुंचेगा तो मशीनरी लगाकर इस मलबे को हटाया जाएगा। कहा कि इसके बाद क्षतिग्रस्त सड़क के हिस्से को भी दुरुस्त किया जाएगा। कहा कि पांच दिन के भीतर मार्ग बहाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
--