फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Unique initiative, children read books in the library and also got rewards

Chamba News: अनोखी पहल, बच्चों ने पुस्तकालय में पढ़ी किताबें, इनाम भी पाया

Fri, 12 Dec 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Dec 2025 06:44 AM IST
विज्ञापन
Unique initiative, children read books in the library and also got rewards
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौड़ा में बाल पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इसके तहत 9 और 10 दिसंबर को पाठशाला के पुस्तकालय में उपलब्ध सभी पुस्तकों का ''बुक लंगर'' लगाया गया। इस बुक लंगर में पाठशाला के सभी बच्चों ने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों को अपनी रुचि के अनुसार पढ़ा। पाठशाला प्रभारी एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक युद्धवीर टंडन ने बताया कि पुस्तक मेले के आयोजन से बच्चों में पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों को पढ़ने के प्रति रुचि विकसित होती है, साथ ही बच्चों का पुस्तकों से लगाव भी बढ़ता है। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृत्तीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बच्चों के लिए यह मेला दो दिनों तक चला। इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई। इन गतिविधियों में प्रश्नोत्तरी, पुस्तक पठन, सुलेख लेखन, म्यूजिकल बुक रेस, पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सहित अन्य पुस्तक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग किया और अपनी प्रतिभा दिखाई। पुस्तक मेले में बच्चों ने लगभग 250 किताबें पढ़ी। 10 बच्चों ने पुस्तक समीक्षाएं प्रस्तुत की, आठ बच्चों ने प्रश्नोत्तरी, 12 बच्चों ने सुलेख लेखन, 25 बच्चों ने म्यूजिकल बुक रेस सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग किया। पुस्तक समीक्षा में अभय सिंह प्रथम व अर्नव ठाकुर द्वितीय स्थान पर रहे। चित्र समीक्षा में खुशबु, आमना, अर्पित व कार्तिक की टीम विजयी रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अभय सिंह व नैना देवी प्रथम, प्रिंस रावत व आर्यन द्वितीय तथा आशीष व लक्ष्य तृतीय स्थान पर रहे। सुलेख लेखन में पूर्वी प्रथम व तमन्ना द्वितीय स्थान पर रही। म्यूजिकल बुक रेस प्रतियोगिता में गोलू रावत प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed