फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Union angry over lack of arrest in case of assault with Panchayat Secretary

Chamba News: पंचायत सचिव के साथ मारपीट के मामले मामले में गिरफ्तारी न होने से भड़का संघ

Wed, 20 Dec 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 20 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Union angry over lack of arrest in case of assault with Panchayat Secretary
चंबा। उपमंडल चुराह की खजुआ पंचायत में ग्राम सभा की बैठक के दौरान पंचायत सचिव के साथ मारपीट करने वाले पंचायत प्रतिनिधि और दो अन्य लोगों की एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इस पर जिला परिषद कर्मचारी महासंघ तल्ख हो गया है। जिला परिषद कर्मचारी महासंघ के प्रधान ने साफ किया है कि अगर जल्द आरोपी पंचायत प्रतिनिधि समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया या पंचायत प्रतिनिधि को बर्खास्त नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित सचिव राजेंद्र ने बताया कि 17 नवंबर 2023 को ब्लॉक तीसा की ग्राम पंचायत खजुआ में ग्राम सभा की बैठक रखी गई थी। इसमें उपप्रधान भाग सिंह और उसके दो भाइयों रमेश नेगी और भागेश नेगी ने पूर्व योजना के तहत उनके साथ मारपीट की और जानलेवा हमला कर चोटिल कर दिया। ग्राम सभा में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने उन्हें पंचायत प्रतिनिधि समेत दो अन्य लोगों से बचाया। इसके बाद पुलिस थाना तीसा में भी इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उक्त लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। बताया कि एक माह बीतने के बाद भी आरोपियों की न तो गिरफ्तारी हो पाई है और न ही पंचायत प्रतिनिधि को बर्खास्त किया गया है। उन्होंने साफ किया कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है और पंचायत प्रतिनिधि को बर्खास्त नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं, जिला परिषद कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि एक माह बाद भी मामले के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। पंचायत प्रतिनिधि को पद से बर्खास्त किया जाए। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed