फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Under-14 girls' sports competitions kick off.

Chamba News: अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का आगाज

Thu, 03 Sep 2026 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 03 Sep 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
Under-14 girls' sports competitions kick off.
चंबा। जिले में अंडर-14 छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को छह जोनों में एक साथ आगाज हुआ।
विज्ञापन

सेंट्रल जोन प्रथम की प्रतियोगिता साच, सेंट्रल जोन द्वितीय की भटका, चुराह जोन की झज्जाकोठी, भटियात जोन की गरनोटा, बनीखेत जोन की भुनाड़ और सलूणी जोन की प्रतियोगिता मलाल में शुरू हुई।
प्रतियोगिताओं में जिलेभर से करीब 1300 छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। तीन दिन तक कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि सफल आयोजन के लिए सभी मेजबान स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। खिलाड़ियों की सुविधा और प्रतियोगिताओं के सुचारु संचालन के लिए विभागीय स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विभागीय टीम विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच करेगी। इन प्रतियोगिताओं से छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed