फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Unafraid of Corona, people roaming without masks in the hospital

Chamba News: कोरोना से बेखौफ, अस्पताल में बिना मास्क घूम रहे लोग

Tue, 04 Apr 2023 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Unafraid of Corona, people roaming without masks in the hospital
चंबा मेडिकल कॉलेज की क्रस्ना लैब के बाहर बीना मास्क टैस्ट करवाने के लिए खड़े लोग।संवाद
चंबा। दिन: सोमवार। समय: सुबह 10:48 बजे। स्थान : मेडिकल कॉलेज चंबा के आपातकालीन कक्ष के साथ स्थित एक्सरे रूम। लोग एक्सरे रूम के बाहर अपने एक्सरे करवाने के लिए भीड़ में खड़े हैं। भीड़ में जहां सामाजिक दूरी के नियम को सरेआम दरकिनार किया जा रहा है तो वहीं किसी भी मरीज या तीमारदार ने मास्क तक नहीं पहना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों की लापरवाही कभी भी कोरोना संक्रमण के बड़े विस्फोट का कारण बनती प्रतीत हो रही है। एक्सरे रूम में तैनात कर्मी क्रमवार एक-एक कर मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए अंदर बुला रहा है। इतना ही नहीं, बीच-बीच में तैनात कर्मी लोगों को मास्क लगाने के लिए भी हिदायत दे रहा है। बावजूद इसके लोग इस परामर्श को अनसुना कर रहे हैं। 11:25 बजे मेडिकल कॉलेज चंबा की डिस्पेंसरी में भी लोग कोरोना के खतरे को लेकर वेपरवाह दिख रहे हैं। यहां पर हाथों में पर्चियां लिए लोग एक-दूसरे से पहले दवाइयां लेने के चक्कर में आगे बढ़ रहे हैं। कहने को तो डिस्पेंसरी में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटर दवाइयां देने के लिए बनाए गए हैं। बावजूद इसके लोग इन काउंटरों को भूल कर महज पहले दवाई लेने के चक्कर में दिखे। यही नहीं क्रस्ना लैब के बाहर और जिला मुख्यालय में भी लोग मास्क लगाने के बजाय बेधड़क होकर आवाजाही करते दिखे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वैश्विक महामारी जिले में फिर धीरे-धीरे पांव पसारने लगी है। बावजूद इसके शहर में पहुंचते ही लोग कोरोना नियमों को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों को भूल रहे हैं। हालांकि, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने के बारे में चेताया गया है। बावजूद इसके लोग इन आदेशों को ठेंगा दिखाकर भीड़ लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। लोगों की लापरवाही आगामी समय में बड़े खतरे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को बार-बार कोरोना नियमों का पालन करने के बारे में जरूरी परामर्श दिया जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान समय में चंबा में 69 लोग कोरोना संक्रमित हैं जिनका उपचार चल रहा है। ऐसे में लोगों को समय रहते कोरोना नियमों का पालन करना आरंभ कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed