{"_id":"65e32b493b8b3fefdb0388d3","slug":"ultrasounds-are-not-being-done-in-civil-hospital-dalhousie-chamba-news-c-88-1-ssml1004-119645-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिविल अस्पताल डलहौजी में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिविल अस्पताल डलहौजी में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
Sat, 02 Mar 2024 07:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल डलहौजी में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
क्षेत्र के लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए जाना पड़ रहा जिले से बाहर
अस्सी किलोमीटर दूर पठानकोट जाकर हो रहे अल्ट्रासाउंड टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। कहने को तो सरकार ने डलहौजी में सिविल अस्पताल की व्यवस्था कर रखी है, मगर अभी तक यहां अल्ट्रसाउंड की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात तो यह है यहां विशेषज्ञों की कमी नहीं है। जब चिकित्सक अल्ट्रासाउंड लिखते हैं तो उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। हालांकि, इस मामले बारे में सरकार को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, मगर आज तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर लोगों में रोष है।
जानकारी के अनुसार डलहौजी क्षेत्र का दायरा काफी बड़ा है। नगर परिषद के विभिन्न वार्डाें समेत नैणीखड्ड, बनीखेत, बाथरी, खज्जियार, लक्कड़मंडी, बगढ़ार सहित तुन्नुहट्टी तक क्षेत्र आता है। ऐसे में उन्हें अल्ट्रासाउंड की सुविधा सिविल अस्पताल डलहौजी में नहीं मिल पा रही है। रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमिता देवी, रेखा देवी, बलदेव चंद, रत्न चंद, रोहित कुमार, सुमित कुमार का कहना है कि डलहौजी में अल्ट्रासाउंड न होने के कारण उन्हें पठानकोट जाना पड़ रहा है। यह डलहौजी से करीब अस्सी किलोमीटर दूर है। ऐसे में उन्हें काफी दूरी तय करनी पड़ती है। साथ ही समय भी बर्बाद हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द डलहौजी में अल्ट्रसाउंड की सुविधा शुरू की जाए।
उधर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डलहौजी डॉ. विपिन ठाकुर ने कहा कि इस बारे में सरकार को अवगत करवाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही उचित प्रयास करेगी।
विज्ञापन
--