फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ultrasound in 100 rupees

भरमौर अस्पताल में अब 100 रुपये में हो होगा अल्ट्रासाउंड

Wed, 15 Jun 2016 10:17 PM IST
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर में अब अल्ट्रासांउड सौ रुपये में होंगे। रोगी कल्याण समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड के दाम में 50 प्रतिशत की कमी लाई गई है। इससे पूर्व भरमौर में अल्ट्रासाउंड के 200 रुपये वसूल किए जा रहे थे।

विज्ञापन


नया फैसला बुधवार को भरमौर में आयोजित हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर ने की। बैठक में भरमौर सीएचसी के लिए बीते वर्ष में एक करोड़ 22 लाख 29 हजार रुपये का बजट रखा गया। जिसमें साठ लाख 93 हजार 922 रुपये व्यय हुए हैं।
विज्ञापन


होली के लिए बीते वर्ष 12 लाख सैंतीस हजार रुपये का बजट स्वीकृत था। जिसमें छह लाख 93 हजार 260 रुपये ही व्यय हो पाए। इसलिए भरमौर व होली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चालू वर्ष के लिए एक करोड़ 53 लाख 43 हजार रुपये के बजट का प्रावधान किया गया। जिसमें भरमौर के लिए एक करोड़ 29 लाख 93 हजार रुपये व होली के लिए 23 लाख पचास हजार रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। जिसमें उपमंडल में लगे हुए विद्युत प्रोजेक्ट के डॉक्टरों व अन्य स्टाफ का खर्चा वहन करने वाले प्रस्ताव डाला गया। भरमौर के सभी पंचायतों के घरों व स्वास्थ्य केंद्र के बाहर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना के सूचना पट्ट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरमौर में रिक्त चल रहे उपकेंद्रों में कर्मचारी नियुक्त न होने तक खाली केंद्रों पर साथ में लगते केंद्रों को चार्ज दिया जाए ताकि इन उपकेंद्रों में ताला लटकने की नौबत न आए। रोगी कल्याण समिति की बैठक हर वर्ष अप्रैल माह में ही होनी सुनिश्चित की जाए ताकि बजट का प्रयोग सही तरीके हो सके। इस बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जालम भारद्वाज, किलोड़ वार्ड की जिप सदस्य ललित ठाकुर व रोगी कल्याण समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।


बैठक से गैरहाजिर रहने पर आईपीएच को नोटिस
एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर ने रोगी कल्याण समिति की बैठक से गैरहाजिर रहने पर आईपीएच विभाग को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में एसडीएम ने तीन दिन में जवाब मांगा है। जवाब न देने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने बताया कि स्वास्थ्य और आईपीएच एक दूसरे से जुड़े विभाग हैं और दोनों का इस बैठक में होना जरूरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed