फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two tree cutting in case in chamba

चुराह क्षेत्र के शक्ति बीट जंगल में अवैध कटान पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 31 May 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
two tree cutting in case in chamba
चंबा। विस क्षेत्र चुराह के शक्ति बीट जंगल में चार लोगों ने दो देवदारों के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। वन रक्षक की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी तफ्तीश कर रही है। इसके साथ ही वन विभाग भी अपने स्तर पर जांच कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन रक्षक पुनीत ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह शक्ति बीट के जंगल में निरीक्षण कर रहा था। इसी दौरान वहां पर उसे दो देवदार के पेड़ कटे हुए मिले। इसको लेकर उसने जांच पड़ताल आरंभ कर दी। मामले की पूरी छानबीन करने पर पता चला कि देवदार के पेड़ों को काटने में चार लोगों का हाथ है।
विज्ञापन

इसमें बिट्टू, दीप, नरेण और सुरेश निवासी कथला चुराह शामिल हैं। उन्होंने पुलिस थाने में जाकर चारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके साथ ही उच्चाधिकारी को भी इस मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि शक्ति बीट में देवदार के पेड़ों को काटने की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed