फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two students were cheated in the name of admission in nursing institute

Chamba News: नर्सिंग संस्थान में दाखिले के नाम पर दो छात्राओं से ठगी

Fri, 03 Jan 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two students were cheated in the name of admission in nursing institute
चंबा। उपमंडल चंबा के नर्सिंग की दो छात्राओं से ठगी का मामला सामने आया है। दाखिले के नाम पर एक छात्रा से 15,000 रुपये और दूसरी से 10,000 रुपये की ठगी हुई है। प्रशासन को जैसे ही मामले के बारे में सूचना मिली तो तुरंत पुलिस महकमे में मामला भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले में गहनता से छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार इन छात्राओं को एक महिला की ओर से कॉल आई थी कि वे नर्सिंग में एक संस्थान में उनकी पढ़ाई करवाएंगी।
विज्ञापन


छात्राओं ने इसके लिए फीस जमा करवा दी। महिला की ओर से उन्हें एक संस्थान का नाम भी बताया। फीस जमा होने के बाद जब छात्राओं ने संबंधित नंबर पर कॉल की तो कोई भी जवाब नहीं मिला। इसके बाद छात्राओं को अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुई हैं। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि छात्राओं से ठगी की शिकायत मिली है। पुलिस संबंधित नंबर के बारे में पता लगा रही है और गहनता से साक्ष्य जुटाकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed