फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two shops caught in fire in Dumas

दुमास में आग की भेंट चढ़ीं दो दुकानें

Sun, 31 Jul 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two shops caught in fire in Dumas
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत ग्राम पंचायत सत्यास के गांव दुमास में आग से दो दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना में करीब छह लाख का नुकसान आंका गया है। दुकानों में आग शनिवार देर रात लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिन्होंने आग बुझाने के प्रयास किए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना तीसा में दमकल विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इससे पहले दुकान का काफी सामान जल चुका था। इनमें से एक दुकान मान सिंह पुत्र माधो गांव समोट की थी जो टायर मरम्मत का कार्य करता था जबकि दूसरी कपड़े और जूतों की दुकान संत राम पुत्र हरिलाल निवासी की थी। इन्होंने दुकानें किराये पर ले रखी थीं और अपनी आजीविका चला रहे थे। शनिवार रात करीब दस बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली और दोनों मौके पर पहुंचे। आग लगने से दोनों दुकानों में करीब छह लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। तहसीलदार चुराह प्रकाश चंद ने बताया कि नुकसान का आकलन कर लिया गया है। नुकसान के आधार पर प्रशासन प्रभावितों की हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed