{"_id":"581892a84f1c1bad314362c0","slug":"two-people-fell-in-dhank","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक में गिरकर दो वृद्ध घायल, एक की टांग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांक में गिरकर दो वृद्ध घायल, एक की टांग टूटी
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Tue, 01 Nov 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
घायल व्यक्ति अस्पताल में भतीऱ्।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत गागला व जुम्हार में ढांक में गिरकर दो वृद्ध घायल हो गए। घायल बुजुर्गों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
गागला पंचायत में ढांक में गिरे घायल की पहचान प्रह्लाद पुत्र छिजो राम के रूप में हुई है। मंगलवार शाम के समय अपने खेतों में कार्य करने के बाद वृद्ध वापस अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान पांव फिसलने से वह ढांक में गिर गया।
विज्ञापन
घायलों ने वृद्ध को ढांक से बाहर निकालकर एंबुुलेंस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। ढांक में गिरने से वृद्ध की टांग में चोट आई। इसके अलावा जुम्हार क्षेत्र के घरमाणी जंगल में भेड़ बकरियों को चराते हुए एक व्यक्ति का पैर फिसल गया। जिससे वह खाई में गिर गया।
विज्ञापन
इस घटना में व्यक्ति की टांग टूट गई। घायल की पहचान घीमो राम पुत्र श्रीधर निवासी गांव घरमाणी के रूप में हुई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में ढांक में गिरकर घायल हुए दो लोगों को भर्ती किया गया है। उपचार देने के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर है। इलाज पूरा होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।