{"_id":"61549a2a8ebc3eb5c8575ab5","slug":"two-new-corona-patient-in-chamba-chamba-news-sml3855990151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के दो नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के दो नए मरीज
विज्ञापन
चंबा। जिले में बुधवार को कोरोना के दो नए मरीज सामने आए। जबकि, पांच मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीज 22 हैं। बुधवार को जो दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वे सरोल और तुन्नूहट्टी इलाके से संबंधित हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को होम आइसोलेट कर दिया है। दोनों के संपर्क में आने वाले लोगों के भी स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए सैंपल एकत्रित करेगा। हालांकि, जिला कोरोना मुक्त होने के करीब पहुंच चुका है। ऐसे ही लोग कोविड नियमों की पालना करते रहे तो आगामी दिनों में चंबा जिला कोरोना मुक्त हो सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में बुधवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं, जो जिले के लिए राहत की खबर है। जिले में पॉजिटिव दर एक प्रतिशत से नीचे उतर चुकी है। जबकि, रिकवरी दर 98 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे कोविड नियमों की कड़ाई से पालना करें।