फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two injured in dadma car accident

चंबा-भरमौर मार्ग पर ददमा के पास खाई में गिरी कार, दो घायल

Fri, 13 Nov 2020 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
two injured in dadma car accident
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग पर ददमा के पास कार खाई में गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घायल की पहचान विजय कुमार और जगदीश के रूप में हुई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विजय कुमार गाड़ी को लेकर वीरवार रात कार से ग्रीमा की तरफ जा रहे थे। गाड़ी में जगदीश भी सवार था। जब उनकी कार ददमा के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। इस कारण कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। खाई में कार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने घायलों को खाई से निकालने के साथ पुलिस को भी घटना की सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर में पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायलों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही घटनास्थल में जाकर हादसे के कारणों की जांच भी की। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित शर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भरमौर अस्पताल लाया गया था, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंबा रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि कार हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed