{"_id":"67250592a514e6aa510aa9e1","slug":"two-houses-and-eight-cow-sheds-of-three-brothers-were-burnt-to-ashes-a-dozen-sheep-and-goats-were-scorched-chamba-news-c-88-1-cmb1003-136295-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन भाइयाें के दो मकान और आठ गोशालाएं जलकर राख, एक दर्जन भेड़-बकरियां झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन भाइयाें के दो मकान और आठ गोशालाएं जलकर राख, एक दर्जन भेड़-बकरियां झुलसीं
Fri, 01 Nov 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
चंबा में भरमौर की गरोला पंचायत के स्वाई ककरी गांव में मकान में लगी आग से क्षतिग्रस्त मकान और उठ
भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर की गरोला पंचायत के स्वाई गांव में भीषण अग्निकांड हो गया। अग्निकांड में तीन भाइयों के दो मकान, आठ गोशालाएं और इनमें बंधी करीब 12 भेड़-बकरियां झुलस गईं। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंची। प्रारंभिक दृष्टि में अग्निकांड में करीब पचास लाख रुपये से अधिक का नुकसान आंका जा रहा है। प्रशासनिक टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
स्वाई गांव में सुबह साढ़े 11 बजे अचानक आग लगने से तीन भाइयों चुनी लाल, देव राज और रोशन लाल पुत्र मगजी राम के दो मकान जल गए हैं। एक मंदिर, आठ गोशालाएं और एक रसोईघर भी जलकर राख हो गया। पंकज कुमार पुत्र चुनी राम, मुरली पुत्र खजाना राम, भजन राम पुत्र पलवल राम, कश्मीर सिंह पुत्र डेंजू राम, निक्कू राम पुत्र मेहर सिंह और भजन राम की गोशालाएं आग भी भेंट चढ़ी हैं। मुंशी राम की 12 भेड़-बकरियां झुलस गई हैं।
विज्ञापन
आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो पाए। देखते ही देखते आग ने दो मकानों को चपेट में ले लिया। गोशालाओं तक आग पहुंचने से भेड़-बकरियां भी झुलस गईं। दो मकान तीन भाइयों के थे। इनमें एक मकान तीन मंजिला था।
आग की घटना की सूचना मिलते ही भरमौर-पांगी के विधायक डाॅ. जनक राज भी मौके पर पहुंच गए। खणी वार्ड के जिला परिषद सदस्य अनिल ढकोग भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये की राशि दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
उधर, विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि इस अग्निकांड में प्रभावितों को काफी नुकसान हुआ है। कि प्रभावितों को उचित सहायता देने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं।
--
उधर, अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीम भेजी गई। प्रभावितों को फौरी राहत दी गई है। नुकसान के आकलन के बाद ही उचित मुआवजा दिया जाएग।