फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two hospitals in Saloni, none of them have ultrasound.

Chamba News: सलूणी में दो अस्पताल, किसी में नहीं होते अल्ट्रासाउंड

Fri, 18 Oct 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 18 Oct 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two hospitals in Saloni, none of them have ultrasound.
चंबा। विकास खंड सलूणी के किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में डॉक्टर और स्टाफ के पद पूरे नहीं भरे हैं। कहने के लिए सरकार ने विकास खंड में दो-दो नागरिक अस्पताल खोल दिए हैं, लेकिन इनमें न तो मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं और न ही मरीजों के जरूरी टेस्ट होते हैं।
विज्ञापन

इस वजह से मरीज इलाज करवाने के लिए साठ किमी दूर चंबा की दौड़ लगाने पर मजबूर हैं। नागरिक अस्पताल सलूणी में शाम ढलते ही ताला लटक जाता है।
इस कारण बीस पंचायतों के लोगों को रात को स्वास्थ्य सेवा के लिए किहार या चंबा जाना पड़ता है। इससे नजदीक कहीं भी स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पाती है। नागरिक अस्पताल किहार में अल्ट्रासाउंड मशीन तो है, लेकिन उसे चलाने वाला डॉक्टर नहीं है। गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों में सुरेश कुमार, जितेंद्र सिंह, योगराज, कमलेश, प्यार सिंह, सुरेश कुमार, दीपक और मनोज कुमार ने बताया कि विकास खंड सलूणी में दो नागरिक अस्पतालों के साथ आधा दर्जन अन्य स्वास्थ्य केंद्र हैं। यहां डॉक्टरों के साथ अन्य स्टाफ के पद रिक्त हैं। इस वजह से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होनी चाहिए, वहां मरीज स्वास्थ्य सेवाएं पाने के लिए भटक रहे हैं। इसमें सरकार को गंभीर कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ के रिक्त पदों के बारे में सरकार को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही सरकार इन पदों को भर सकती है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed