फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two footbridges, 20 cows and five mules were swept away by cloudburst in Pangi, After the torrential rains, the situation did not change in the district even, the hills cracked, the speed of vehicles stopped on 32 routes

जिला में 15 कच्चे मकान, 5 डंगे, 2 गोशालाएं क्षतिग्रस्त

Thu, 29 Jul 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Two footbridges, 20 cows and five mules were swept away by cloudburst in Pangi, After the torrential rains, the situation did not change in the district even, the hills cracked, the speed of vehicles stopped on 32 routes
चंबा-खज्जियार मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला में मूसलाधार बारिश के बाद दूसरे दिन भी हालात सुधरते नहीं दिखे। भरमौर-पठानकोट एनएच पर जगह-जगह पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा। मौसम साफ रहने पर पहाड़ दरकने से जिला के 32 मार्ग बाधित हुए। जिसमें चंबा में 12, तीसा में 9, डलहौजी में 4, सलूणी में 2, भरमौर में 3 और किलाड़ में दो मार्ग बाधित पड़े। जिनमें से 30 मार्गों को देर शाम तक यातायात के लिए बहाल करवाया गया। वहीं, पांच रूटों पर एचआरटीसी की बसें फंसी रही। जिला में बुधवार को भारी बारिश से जनजातीय क्षेत्र पांगी में बादल फटने से दो फुटब्रिज, 20 गाय, 5 खच्चर मलबे में बह गए हैं। इसके अलावा जिला में 15 कच्चे मकान, पांच डंगे, 2 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। वीरवार को ग्राम पंचायत जंगडोग में चील का पेड़ गिरने से लोभी राम की छह भेड़-बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला में शनिवार को मौसम साफ रहने पर भी पहाड़ों के दरकने का सिलसिला जारी रहा। एनएच पर जगह-जगह पत्थर गिरते रहे। जिन्हें विभागीय लेबर द्वारा साथ-साथ हटवाया गया। इसके अलावा जिला में 32 मार्ग बंद होने से एचआरटीसी की पांच बसें चंबा-खज्जियार, चंबा-छड़ी देवी, चंबा-बैरागढ़, चंबा-सिंग्गी-कोल्हड़ी और चंबा-पांगी मार्ग पर फंसी रहीं। मार्गों के बंद पड़ने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

उपमंडल सलूणी के तहत जसौह, धुत्ता, भंडोता, भांदल, बंजवाड में छह लोगों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए। उपमंडल पांगी के गांव बिलु और टबान में बादल फटने से दो फुटब्रिज, 20 गाय, पांच खच्चर पानी के बहे। उपमंडल तीसा में बक्तू पुत्र जंगाली, रिपुल पुत्र हरदयाल, चिनु पत्नी कपिल देव, ध्यान सिंह पुत्र ठाकुर दास के कच्चे मकान और प्रेमलाल पुत्र भगत राम की गोशाला क्षतिग्रस्त हुई। उपमंडल चंबा के तहत साहो, सिल्लाघ्राट, किलोड़, पोटला में सात कच्चे मकान, खज्जियार, बसोधन, राण, मांडू, हरिपुर में घरों की सुरक्षा दीवारें, पोटला निवासी चिंतेश कुमार का घोड़ा भूस्खलन की जद में आने से मर गया। उपमंडल डलहौजी के तहत शागली देवी की गोशाला और निधिया राम, संसार चंद पुत्र ज्ञान चंद निवासी बगढ़ार का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ। बीते दिनों होने वाली मूसलाधार बारिश से उपमंडल चंबा के तहत आते विभिन्न क्षेत्रों में लहलहाने वाली मक्की की फसल को भी नुकसान हुआ। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते जिला में अलर्ट जारी किया गया है। लोग बेवजह घरों से बाहर जाने से परहेज करें। बारिश से होने वाले नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीएस पठानिया ने कहा कि मौसम साफ रहने के बाद भी जिला में पहाड़ दरकने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि बंद मार्गों में से महज दो मार्ग ही खोलना विभाग को शेष रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed