{"_id":"67703637d3d047b9d90586b3","slug":"two-feet-snowfall-in-dainkund-one-foot-snowfall-in-lakkarmandi-chamba-news-c-88-1-cmb1003-140624-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डैणकुंड में दो, लक्कड़मंडी में एक फीट बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डैणकुंड में दो, लक्कड़मंडी में एक फीट बर्फबारी
Sat, 28 Dec 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
ताजा बर्फबारी के बीच फिसल रहे पर्यटकों के वाहन को धक्का देकर आगे निकालने में जुटे पर्यटक।
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी की सुंदरता को बर्फबारी ने और भी बढ़ा दिया है। डलहौजी के जीपीओ में दो इंच, आहला में छह इंच, लक्कड़मंडी में एक फीट और डैणकुंड में दो फीट से अधिक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से पर्यटकों में खुशी का माहौल हैं।
शनिवार को जैसे ही बर्फबारी का दौरान शुरू हुआ, पर्यटक होटलों से बाहर निकल आए। इसके बाद बर्फ से ढकी पहाड़ियों और देवदार के पेड़ों के बीच उन्होंने जमकर मस्ती की। बर्फबारी ने डलहौजी की खूबसूरती को निखार दिया है, लेकिन शीतलहर ने ठंड को और बढ़ा दिया है। हालांकि, पर्यटकों के लिए यह बर्फीला मौसम किसी तोहफे से कम नहीं है।
उधर, बर्फबारी के कारण डलहौजी-बनीखेत मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है। खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। क्रिसमस पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई थी, लेकिन बर्फबारी का ख्वाब उस वक्त पूरा नहीं हो पाया था। अब नए साल के पहले, डलहौजी बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है, जो पर्यटन नगरी के आकर्षण को और बढ़ा रहा है। वर्तमान में पर्यटन नगरी डलहौजी के होटलों में 80 से 90 फीसदी तक आक्यूपेंसी चल रही है। इसके नए साल तक फुल होने की उम्मीद है। बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।