फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two death in accident

हादसों में दो की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 07 Feb 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 07 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
two death in accident

 जनजातीय क्षेत्र होली के न्याग्रां में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए चंबा रेफर कर दिया गया है, जहां इनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


होली के न्याग्रां में पहला हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय हुआ जब लोक निर्माण विभाग में कार्यरत त्रिलोक चंद पुत्र वर्मा राम निवासी तोगी (न्याग्रां) छुट्टी करके घर जा रहा था। वह अपने सेब के बगीचे के पास जंगल में लगी आग को बुझाने लग गया और आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। हादसे में त्रिलोक चंद के झुलसने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



  त्रिलोक चंद के मरने की खबर सुनकर उसी गांव के तीन अन्य लोग संजय कुमार पुत्र किशन चंद उम्र 35 साल, फुंडी पुत्र चौकस राम निवासी घड़ोह न्याग्रां 42 साल व विक्रम पुत्र जमीता राम निवासी सुरेई न्याग्रां 25 साल सभी कार में सवार होकर घटनास्थल के लिए चले गए। देर रात जब यह तीनों वापस लौट रहे थे तो बीच रास्ते में भारी बारिश की वजह से एक चीड़ का पेड़ उनकी कार पर आ गिरा जिससे संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पहले स्वास्थ्य केंद्र होली लाया गया और उसके बाद उन्हें चंबा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही राजस्व विभाग को रिपोर्ट जुटाने के निर्देश दे दिए गए थे। उधर, मौके पर पहुंचे कानूनगो होली धर्म चंद ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है जिनके परिवार को हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है। दोनों की मौत हादसे की वजह से हुई है।

 इनसेट..
पुलिस कर रही है छानबीन : डीएसपी
उधर, डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि होली में हादसे की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद होली पुलिस चौकी से पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है और मामले में आगामी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed