{"_id":"5ee25ee38ebc3e42c0412063","slug":"two-corona-positive-in-chamba-chamba-news-sml3353751112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली व गुडगांव से चंबा आए महिला, पुरूष निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली व गुडगांव से चंबा आए महिला, पुरूष निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में जहां कोरोना के तीन मरीज ठीक होकर घर चले गए। वहीं दो नए कोरोना संक्रमित मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती किए गए हैं। बनीखेत निजी होटल में क्वारंटीन की गई महिला और बकाण के मोरनू गांव में होम क्वारंटीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन लोगों के मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे थे।
इसकी रिपोर्ट बुधवार देर रात को चंबा पहुंची। रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि कोविड केयर सेंटर से भेजे तीन रिपीट सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन मरीजों को वीरवार को कोविड केयर सेंटर से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। जबकि नए कोरोना एक्टिव केस को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया।
होम क्वारंटीन किया गया व्यक्ति दो जून को गुुरुग्राम से चंबा आया था। इसे बॉर्डर पर स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब इसके संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल एकत्रित करेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा सलूणी क्षेत्र की एक महिला जोकि 28 मई को दिल्ली से चंबा पहुंची थी। महिला को पेड संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनीखेत में रखा गया था। इसके चलते महिला के संपर्क में अन्य लोग नहीं आए हैं।
दोनों कोरोना संक्रमितों को एंबुलेंस के माध्यम से कोविड केयर सेंटर बालू पहुंचाया गया। यहां उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा जाएगा। जिले में अभी तक 34 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 21 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 लोगों का कोविड केयर सेंटर में उपचार चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि मंगलवार को जांच के लिए भेजे सैंपलों में दो सैंपल पॉजिटिव आए हैं। जबकि कोविड केयर सेंटर से लिए गए तीन रिपीट सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। निगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों को घर भेज दिया है।