फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two corona positive case in chamba

बिहार व आगरा से चंबा लौटे महिला, पुरूष निकले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 20 Jul 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
two corona positive case in chamba
चंबा। जिले में कोरोना के दो नए मामले आए हैं। दोनों व्यक्ति बाहरी राज्यों से चंबा आए थे। नए मामल आने से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 79 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुछ दिन पहले ही बिहार और आगरा से चंबा लौटे महिला और पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

बिहार से 52 वर्षीय व्यक्ति और आगरा से 40 वर्षीय महिला चंबा लौटे थे। दोनों को होमक्वारंटीन किया गया था। यहां एहतियात के तौर पर इनके सैंपल लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज की पीसीआर लैब में भेजे गए थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह के समय सैंपलों की जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पहुंची। रिपोर्ट में दो सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को घर से कोविड केयर सेंटर बालू में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा जाएगा। होम क्वारंटीन दोनों लोगों के संपर्क में आए लोगों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य सभी लोगों के सैंपल एकत्रित करेगा।
जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 79 पहुंच गया है। इसमें 55 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 23 कोरोना मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटरों में रखा गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। ये लोग आगरा और बिहार से लौटे थे। होम क्वारंटीन के दौरान उनके सैंपल लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed