फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two corona patient died and 89 positive

कोरोना से दो लोगों की मौत, 89 संक्रमित

Thu, 27 May 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
two corona patient died and 89 positive
चंबा। जिले में वीरवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 89 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, 160 लोग स्वस्थ हुए हैं। चंबा में वर्तमान में 1200 लोगों का उपचार कोविड सेंटरों और होम आइसोलेशन में चला हुआ है। जबकि, अब तक जिले में 9431 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 8105 लोगों ने कोरोना पर विजय हासिल की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि शहर के एक मोहल्ले की 65 वर्षीय महिला 13 मई को रैट में भेजे गए सैंपल में संक्रमित पाई गई। उसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल करवाया गया। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला कोरोना सहित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी। वहीं, जिले में वीरवार को दूसरी मौत 50 वर्षीय भुनाड़ निवासी व्यक्ति की हुई। रैट में भेजा व्यक्ति का सैंपल 10 मई को पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल किया गया। वीरवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर उसने दम तोड़ दिया। व्यक्ति कोरोना सहित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 117 पहुंच गया है। परिजनों को पीपीई किटें प्रदान करवा कर शव सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वीरवार को रैट में भेजे गए 620 सैंपलों में से 583 सैंपल निगेटिव और 37 सैंपल पॉजिटिव आए। वहीं, आरटीपीसीआर लैब में बुधवार को जांच के लिए भेजे गए 440 सैंपलों में से 377 निगेटिव और 11 सैंपल रिजेक्ट, जबकि 52 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वीरवार को संक्रमित लोग द्रड्डा, सांबरा, डलहौजी, सुंडला, सिधोट, भुनाड़, समोट, गुवाड़ी, दियोला, भरमौर, गरोला, हड़सर, मंडाह, किलोड़, संगेरा, डुगली, दियोला, दियोला, भंजराडू, गनेड़, खुशनगरी, डुगली, सिमलीघटा, जोलना, ठाकरीमटटी, जोलना सहित सरू से ताल्लुक रखते हैं। उन्होेंने बताया कि वीरवार को 160 लोगों ने कोरोना पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed