फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two case registred in voilation of home quartine

होम क्वारंटीन नियमो की अवहेलना करने पर दो के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 31 May 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
two case registred in voilation of home quartine
चंबा। होम क्वारंटीन नियमों की अवहेलना करने पर दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। इसके साथ ही डीएम आदेशों की अवहेलना करने पर डीएम एक्ट की धारा 51 के तहत भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विपिन कुमार निवासी लोथल और सूरज कुमार निवासी धरकोलियां जोकि बाहरी राज्यों से चंबा पहुंचे थे। इन्हें संस्थागत क्वारंटीन के बाद होम क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

होम क्वारंटीन के दौरान उन्हें 14 दिनों तक घर पर रहने के कड़े आदेश दिए गए थे। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मेलजोल से परहेज करने को कहा गया था। इसके साथ ही परिवार से भी उचित दूरी बनाए रखना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर दोनों व्यक्ति होम क्वारंटीन नियमों की अवहेलना करते हुए घर से बाहर घूमते पाए गए। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों के घरों में दबिश दी। यहां पुलिस ने पाया कि दोनों उचित तरीके से होम क्वारंटीन नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं।

इसके चलते दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 व डीएम एक्ट की धारा 51 के अंतर्गत पुलिस थाना भरमौर व डलहौजी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि होम क्वारंटीन नियमोड्ड की अवहेलना करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed