फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two brothers injured the SPO with a stick

एसपीओ को दो भाइयों ने डंडे से किया घायल

Tue, 10 Aug 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two brothers injured the SPO with a stick
सलूणी (चंबा)। ड्यूटी से अपने घर लौट रहे एसपीओ (सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर) को दो भाइयों ने बीच रास्ते में रोककर उसे डंडे से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ एसपीओ ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलका ले गए।
विज्ञापन

सोमवार को एसपीओ को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सुखलाल निवासी गांव दीवाला पंचायत भजोत्रा के रूप में हुई है। सुखलाल ने बताया कि आठ अगस्त रात नौ बजे जब वह सकोटी में ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहा था तो दीवाला गांव के पास यशपाल और प्रीतम ने उसका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि वह स्कूटी से उतरकर उनसे रास्ता रोकने का कारण पूछ पाता, दोनों ने डंडो से उस पर हमला कर दिया। डंडे के हमले से उसे काफी चोटें लगी। खून से लथपथ होने के बाद वह अपनी जान बचाने के लिए घर की तरफ भागा। कुछ दूर तक दोनों भाइयों ने उसका पीछा भी किया लेकिन जब वह घर के भीतर घुसा तो दोनों भाई वहां से
विज्ञापन

लौट गए।
सुखलाल की पत्नी बीना देवी ने अपने पति के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बीना देवी की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 341, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मारपीट में सुखलाल को सिर, टांगों सहित शरीर के अन्य भागों पर गहरी चोटें आई हैं। डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि एसपीओ के साथ दो लोगों ने मारपीट की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed